दोस्तों यदि आप भी दिल्ली के निवासी हैं तो अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। अब हर 18 वर्ष से अधिक महिलाओ को हर माह ₹2100 की राशि दिया जायेगा। अभी इस समय हर महीने 1000 रूपये की राशि दिया जाता है। जिसके संबंध कैबिनेट फैसला आ चूका है।
आईये आज के इस पोस्ट में हम Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Delhi के बारे में डिटेल में जानकारी लेते हैं और समझते हैं आखिर कैसे आप इस योजना में आवेदन करेंगे।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Delhi
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana दिल्ली में दिल्ली सरकार द्वारा अभी हर महीने 1000 रूपये दिए जाने के लिए कैबिनेट फैसला आ चूका है। यानी अब हर महिला जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और वह कुछ पात्रता रखती है तो उसे हर माह 1000 रूपये की राशि दिया जायेगा। और साथ ही साथ जब आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली में चुनाव जीतती है तब वो हर महिला को 2100 रूपये हर माह देंगे। इस योजना से महिलाओं को बड़ा फायदा पहुंचने वाला है। जैसा की आप सभी जानते हैं कि हल के ही दिनों में झारखण्ड में हेमंत सोरेन की सरकार फिर से इसी मैया सम्मान योजना के बदौलत बानी हुई है और इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बार वादा किया है कि जब उनकी सरकार आएगी तब वो हर महिला को 2100 रूपये की राशि देंगे।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Delhi Eligibility Criteria
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता नीचे दिया गया है :
- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत केवल दिल्ली के मूल निवासी महिला को ही लाभ मिलेगा।
- अन्य राज्य की महिलाओं को लाभ नहीं दिया जायेगा।
- महिला के पास सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिए।
- इनकम टैक्स देने वाली महिला को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला के पास वोटर कार्ड होना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें ?
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन करने के लिए आपको कंही जाने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी के सदस्य आपके घर पर आकर आपका रजिस्ट्रेशन करेंगे और आपको एक कार्ड मिल जायेगा।