दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको सूरदास जी का जीवन परिचय बताने वाले है और साथ ही साथ हम सूरदास जी का पीडीऍफ़ फाइल भी देंगे जिससे आपको कोई दिक्कत न हो और एग्जाम के समय इसी पीडीऍफ़ फाइल से पढ़कर आप अपनी हिंदी की तैयारी कर सकें।
आईये अब हम आपको सूरदास जी का जीवन परिचय पहले बताते हैं और उसके बाद हम आपको पीडीऍफ़ फाइल देंगे जिसे आप पढ़कर एग्जाम की तैयार कर सकते हैं।
सूरदास का जीवन परिचय और प्रमुख रचना
सूरदास जी का संक्षिप्त परिचय
विषय | विवरण |
---|---|
पूरा नाम | संत सूरदास |
जन्म | 1478 ईस्वी (कुछ मतों में 1479) |
जन्म स्थान | सीही गाँव, हरियाणा (कुछ मतों में मथुरा या आगरा) |
भाषा | ब्रज भाषा |
मुख्य विषय | भक्ति, प्रेम, वात्सल्य रस |
गुरु | वल्लभाचार्य |
प्रसिद्ध रचनाएँ | सूरसागर, सूरसारावली, साहित्य लहरी |
भक्ति मार्ग | पुष्टिमार्ग भक्ति |
मृत्यु | 1583 ईस्वी, पारसौली (मथुरा) |
मुख्य विशेषता | श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण |
संत सूरदास भक्ति आंदोलन के महान कवि थे, जिनकी रचनाएँ हिंदी साहित्य में आज भी अमूल्य धरोहर मानी जाती हैं।
संत सूरदास का जन्म 1478 ईस्वी में हरियाणा के सीही गाँव में हुआ था, लेकिन कुछ विद्वान उनका जन्म स्थान आगरा या मथुरा के पास मानते हैं। वे जन्म से ही नेत्रहीन थे, लेकिन उनकी काव्य प्रतिभा अद्भुत थी। सूरदास भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त थे और उन्होंने अपने भक्ति रस से भरी कविताओं के माध्यम से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। वे वल्लभाचार्य के शिष्य थे और पुष्टिमार्ग भक्ति धारा को अपनाया। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना “सूरसागर” है, जिसमें श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया है। इसके अलावा, “सूरसारावली” और “साहित्य लहरी” भी उनकी महत्वपूर्ण कृतियाँ हैं। सूरदास जी की भाषा ब्रज थी, जो अत्यंत मधुर और भावनाओं से भरपूर है। उनकी रचनाओं में प्रेम, वात्सल्य और भक्ति रस की गहराई देखने को मिलती है। एक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें नेत्रदान का वरदान दिया, लेकिन उन्होंने यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि वे अपने हृदय में ही प्रभु का साक्षात्कार कर रहे हैं। सूरदास ने अपना जीवन वृंदावन में भक्ति साधना में बिताया और 1583 ईस्वी में पारसौली गाँव में उनका देहावसान हुआ। उनकी रचनाएँ आज भी भक्ति साहित्य में अमूल्य धरोहर मानी जाती हैं।
प्रमुख रचनाएँ :
Surdas Ka Jivan Parichay Class 10 Pdf Download
दोस्तों नीचे हम आपको सूरदास जी के जीवन परिचय का पीडीऍफ़ फाइल दे रहे हैं जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।