दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवन परिचय और साथ ही साथ उनकी एक प्रमुख रचना को बताने वाले हैं क्यूंकि कक्षा 10 यूपी बोर्ड में यही प्रश्न बार बार आता है।
आईये देखते हैं आखिर कैसे आपको गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवनपरिचय लिखना है और कैसे पूरा मार्क्स पाना है। साथ ही साथ आपको पीडीऍफ़ फाइल भी देंगे जिससे आसानी से आप डाउनलोड कर सकेंगे।
तुलसीदास जी का जीवन परिचय और एक रचना लिखो |
गोस्वामी तुलसीदास जी का संक्षिप्त परिचय
विषय | विवरण |
---|---|
पूरा नाम | गोस्वामी तुलसीदास |
जन्म | 1511 ईस्वी (कुछ मतों में 1532) |
जन्म स्थान | राजापुर गाँव, चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) |
माता का नाम | हुलसी देवी |
पिता का नाम | आत्माराम दूबे |
भाषा | अवधी, ब्रज |
मुख्य विषय | भक्ति, नीति, श्रीराम कथा |
गुरु | नरहरिदास |
भक्ति मार्ग | राम भक्ति (निर्गुण-सगुण समन्वय) |
प्रसिद्ध रचनाएँ | रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, विनय पत्रिका, दोहावली, गीतावली |
भाषा शैली | सरल, काव्यात्मक, भक्तिपूर्ण, लोकभाषा में लेखन |
प्रेरणादायक घटना | पत्नी के उपदेश से गृहस्थ जीवन छोड़कर राम भक्ति में लीन हो गए |
मृत्यु | 1623 ईस्वी, वाराणसी |
प्रमुख स्थान | चित्रकूट, वाराणसी |
तुलसीदास जी की रचनाएँ आज भी भारतीय संस्कृति और भक्ति साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं।
जीवन परिचय : गोस्वामी तुलसीदास जी महान संत, कवि और राम भक्त थे। इनका जन्म 1511 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के राजापुर गाँव (चित्रकूट) में हुआ था। उनके बचपन का नाम रामबोला था। कहते हैं कि जन्म के समय ही उन्होंने “राम” नाम का उच्चारण किया, इसलिए उनका यह नाम पड़ा। तुलसीदास जी का बचपन कठिनाइयों में बीता, क्योंकि जन्म के कुछ समय बाद ही उनकी माता का निधन हो गया। उन्होंने भगवान राम के जीवन को सरल भाषा में लिखने का निश्चय किया और “रामचरितमानस” की रचना की, जो आज भी हिंदी साहित्य की सबसे महत्वपूर्ण कृति मानी जाती है।
तुलसीदास जी ने 1623 ईस्वी में वाराणसी के असि घाट पर अंतिम सांस ली। उनकी रचनाएँ आज भी करोड़ों भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति का मार्गदर्शन करती हैं।
प्रमुख रचनाएँ : रामचरितमानस, हनुमान चालीसा ,विनय पत्रिका इत्यादि |
Tulsidas Ka Jivan Parichay Class 10 Pdf Download
दोस्तों नीचे गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवन परिचय का पीडीऍफ़ फाइल दिया गया है जोकि बहुत ही अच्छे तरीके से बनाया गया है। इस पीडीऍफ़ को आप डाउनलोड करके अपने बोर्ड की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। नीचे दिए गए डाउनलोड बटन को आपको एक क्लिक करना है और आसानी से पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड कर लेना है।