Lakhpati Didi Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त को लखपति दीदी योजना की शुरुवात की थी , मोदी जी का कहना था कि हम 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाएंगे। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए 3 करोड़ महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करके लखपति बनाना है। इस योजना के बारे में साड़ी जानकारी आजके इस पोस्ट में आपको देखने को मिलेगी।
Lakhpati Didi Yojana Overview
पोस्ट का नाम | लखपति दीदी योजना क्या है ? कैसे आवेदन करें ? |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://lakhpatididi.gov.in/ |
कितनी महिलाओं को लाभ मिलेगा | 3 करोड़ |
कितना रुपया मिलेगा | 1 से 5 लाख |
पोस्ट लेखक | Vishal Maurya |
Lakhpati Didi Yojana क्या है ?
लखपति दीदी योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है। इस योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करके लखपति बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओ को आर्थिक सहायता देकर उन्हें कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे वो अपना बिज़नेस आसानी से कर सके और खुद को लखपति बना सके। क्यूंकि जब तक देश की महिलाये बिज़नेस में नहीं आएगी तब तक देश की तरक्की सुचारु रूप से नहीं होगी। इसीलिए मोदी सरकार ने निर्णय लिया था कि 3 करोड़ महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करके लखपति बनाया जायेगा। ध्यान रहे इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा।
लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
लखपति दीदी योजना से जुड़े सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट नीचे लिस्ट में लिखे हुए हैं :
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- प्रस्तावित व्यवसाय की योजना
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह योजना अभी भी अपने शुरुआती चरण में है और इसमें बदलाव हो सकते हैं।नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करना हमेशा सबसे अच्छा होता है। ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक ऊपर टेबल में दिया हुआ है।
यह भी जानिए : SBI Bank Me Online KYC Kaise Kare ! जल्द कराएं केवाईसी वरना खाता बंद
Lakhpati Didi Yojana के Benifits
Lakhpati Didi Yojana के बहुत सारे फायदे हैं जैसे :
- यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर और उन्हें अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करके लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है।
- महिलाओं को निर्णय लेने और अपने जीवन पर नियंत्रण रखने में अधिक आत्मविश्वास और सक्षम बनाती है।
- लखपति दीदी योजना के मदद से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी उनको किसी के आगे हाथ फैलाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
- महिलाओं को आत्मविश्वास, कौशल और अनुभव विकसित करने में मदद करता है।
- लखपति दीदी योजना के मदद से महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग सिखाया जायेगा जिससे ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकेंगी औरदिगीताल सेवाओं का उपयोग कर पाएंगी।
यह भी पढ़िए : Abua Awas Yojana Job Card | अबुआ आवास योजना के लिए घर बैठे जॉब कार्ड कैसे बनवाये !
Lakhpati Didi Yojana Kaise Apply kare ?
Lakhpati Didi Yojana का आवेदन अभी केवल ऑफलाइन ही हो रहा है। अभी इसका ऑनलाइन आवेदन नहीं हो रहा है। यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑफलाइन जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र के स्वयं सहायता कार्यालय में जाए वंहा जाकर अपना एप्लीकेशन और बिज़नेस प्लान तैयार करना होगा फिर वंहा से आगे आपका फॉर्म भेज दिया जाएगा और सर्कार के पास जाकर जब अप्प्रोव होगा तब आपको 5 लाख तक का लोन आसानी से मिल जाएगा।
यह भी पढ़िए : Ration Card Mobile Number Link Kaise Kare ? घर बैठे राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होगा।
FAQs
लखपति दीदी योजना कैसे अप्लाई करें?
लखपति दीदी योजना का आवेदन ऑफलाइन ही होगा। अभी तक ऑनलाइन प्रोसेस के संबंध में सूचना नहीं मिली है।
Lakhpati Didi Yojana अप्लाई करने की अंतिम तिथि क्या है ?
Lakhpati Didi Yojana की सुरुवात कब से हुई ?
डिस्क्लेमर : इस पोस्ट में दी गयी सारी जानकारी हमारी टीम के रीसर्च पर आधारित है। हमारी टीम दिन रात नयी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए मेहनत करती रहती है फिर भी यदि हमारे द्वारा पोस्ट में दी गयी जानकारी कही गलत मिलती है तो कृपया आप हमसे सम्पर्क करे और अपना सुझाव जरूर दें।