दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम यूपी बोर्ड में कक्षा 10 हिंदी में बार बार पूछा जाने वाला प्रश्न यानी महादेवी वर्मा का जीवन परिचय और रचना लिखो ? इसी का पीडीऍफ़ देने वाले हैं। इस पोस्ट में आपको महादेवी वर्मा जी का जीवन परिचय और साथ ही साथ आपको उनकी प्रमुख रचनाएँ भी मिलेगा |
आईये देखते हैं आखिर कैसे आपको महादेवी वर्मा जी का जीवन परिचय लिखना है और साथ ही साथ कैसे आपको इसका पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करना है|
Mahadevi Verma Ka Jivan Parichay
महादेवी वर्मा का संक्षिप्त परिचय
विषय | जानकारी |
---|---|
पूरा नाम | महादेवी वर्मा |
जन्म | 26 मार्च 1907 |
जन्म स्थान | फ़र्रुख़ाबाद, उत्तर प्रदेश |
माता-पिता | हेमरानी देवी (माँ), गोविंद प्रसाद वर्मा (पिता) |
शिक्षा | इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम.ए. (संस्कृत) |
साहित्यिक युग | छायावाद |
प्रमुख कृतियाँ | नीरजा, नीहार, रश्मि, संध्या गीत, श्रृंखला की कड़ियाँ, अतीत के चलचित्र |
उपनाम | आधुनिक मीरा |
प्रमुख पुरस्कार | ज्ञानपीठ पुरस्कार (1982), पद्म भूषण (1956), पद्म विभूषण (1988, मरणोपरांत), साहित्य अकादमी पुरस्कार |
मृत्यु | 11 सितंबर 1987 |
योगदान | नारी जागरूकता, हिंदी साहित्य और समाज सुधार |
महादेवी वर्मा का हिंदी साहित्य में योगदान अमूल्य है और वे हमेशा साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।
जीवन परिचय : महादेवी वर्मा जी का जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता बाबू गोविंद प्रसाद और माता हेमरानी देवी थीं।महादेवी वर्मा का बचपन एक पारंपरिक परिवार में बीता, लेकिन उनकी माता जी ने उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। जब महादेवी स्कूल जाती थीं, तब बहुत से लोग कहते थे कि “लड़कियों को पढ़ाने का क्या फायदा?” महादेवी वर्मा की शादी बचपन में ही स्वरूप नारायण वर्मा से कर दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी। वे अपने पति के साथ नहीं रहीं और जीवनभर स्वतंत्रता और लेखन को अपनाया। उन्होंने अपनी पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की और संस्कृत में एम.ए. किया। महादेवी वर्मा न केवल एक महान कवयित्री थीं, बल्कि एक संवेदनशील और नारी सशक्तिकरण की समर्थक भी थीं।
महादेवी वर्मा का निधन 11 सितंबर 1987 को हुआ। वे आज भी अपनी कविताओं और लेखों के कारण अमर हैं।
प्रमुख रचनाएँ : नीहार ,रश्मि , नीरजा इत्यादि |
Mahadevi Verma Ka Jivan Parichay Pdf Download
दोस्तों नीचे महादेवी वर्मा जी के जीवन परिचय और उनकी प्रमुख रचनाओं का पीडीऍफ़ दिया गया है जिसे आप मात्र एक क्लिक में आसानी से डाउनलोड कर सकते है |