Mahtari Vandana Yojana 2024 : छत्तीसगढ़ की सरकार महिलाओं को उनके आर्थिक खर्च के लिए हर महीने 1 हजार रूपये दे रही है। यदि आप छत्तीसगढ़ से हैं तो फिर इस योजना का लाभ जल्द से जल्द उठा लीजिये।
आईये महतारी वंदना योजना का पूरा जानकारी लेते हैं। महतारी वंदना योजना क्या है ? इसके लाभ , पात्रता , आवेदन कैसे करना है ? सारा कुछ इस पोस्ट में आपको बताऊंगा इसीलिए पोस्ट को पूरा पढ़िए।
Mahtari Vandana Yojana 2024 क्या है ?
महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है जिसके तहत विवाहित महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रूपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा किया जाता है और इस वजह से महिलाऐं अपना खर्च स्वयं वहां करती है , वो दुसरो पर निर्भर नहीं रहती है। महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 31 जनवरी 2024 को शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
महतारी वंदना योजना से मिलने वाले लाभ
महतारी वंदना योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1000 रूपये की सहायता राशि दिया जाता है जिससे वो आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना के तहत महिलाएं सशक्त होती हैं उन्हें किसी के आगे झुकना नहीं पड़ता है और अपना खर्चघ स्वयं वहां कर लेती हैं।
Mahtari Vandana Yojana Patrata in Hindi
महतारी वंदना योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता होना अनिवार्य है। यदि आपके पास निम्नलिखित पात्रता है तो आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाला है :
- छत्तीसगढ़ की मूल निवासी: योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
- विवाहित महिला: योजना के तहत केवल विवाहित महिलाएं ही पात्र होंगी।
- आयु: महिलाओं की आयु 23 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- आय सीमा: महिला या उनके पति की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल विधवाओं को भी दिया जाता है।
Mahtari Vandana Yojana Dastavej
महतारी वंदना योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा करना होगा। दस्तावेज की लिस्ट निम्न है :
- जिस महिला का आवेदन करना है उसका आधार कार्ड बना होना चाहिए।
- महिला के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए और साथ ही साथ महिला का बैंक खता उसके आधार और मोबाइल से लिंक होना चाहिए।
- महिला का निवास प्रमाण पत्र।
- महिला का जाती प्रमाण पत्र
- घर का आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड
प्रधानमंत्री किसान निधि की 18वीं क़िस्त डेट ,इस दिन जारी होगी
महतारी वंदन योजना ऑनलाइन कैसे करें
महतारी वंदन योजना का आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा और फिर आपको यंहा होम पेज पर ऊपर ही आवेदन पत्र का ऑप्शन मिल जाएगा , आपको उसी पर क्लिक कर देना होगा उसके बाद आपको जरूरी जानकारी पूछी जायेगी जिसे आपको भरते चला जाना है। जानकारी में छोटी मोटी ही जानकारी पूछी जायेगी जिसे आप स्वयं भर सकते हैं। उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज को भी जमा करना होगा यानी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। और जब आपका पूरा फॉर्म भर जाएगा तब इसका प्रिंटआउट निकाल कर आपको अपने ब्लॉक में जाकर इस प्रिंट आउट को जमा करना होगा कर साथ ही साथ आपको जरूरी दस्तावेज भी जमा करना पड़ेगा। और इस तरह फिर आपका आवेदन पूर्ण होगा।
कुछ दिन में आपका महतारी वंदन योजना का आवेदन पूरी तरह से वेरीफाई हो जाएगा और उसके बाद इस योजना का लाभ आपको मिलना शुरू हो जायेगा।