Mera Ration 2.0 App : दोस्तों यदि आपके घर भी राशन कार्ड है और आपको हर काम के लिए कभी लोकवाणी तो कभी कोटेदार के यानी डीलर की दूकान पर भागना पड़ता है तो अब आपको ऐसा कुछ नहीं करना होगा , अब आप अपना राशन कार्ड से जुड़े हर काम घर बैठे कर पाएंगे।
आईये जानते हैं आखिर कैसे आप Mera Ration 2.0 App Download करेंगे और कैसे आप इसमें रजिस्टर करेंगे तथा कैसे आप सारे राशन से जुड़े काम इस ऐप पर कर पाएंगे।
Mera Ration 2.0 App क्या है ?
Mera Ration 2.0 एक मोबाइल ऐप है जो भारत सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से लाभार्थी अपने राशन कार्ड की स्थिति, वितरण केंद्रों की जानकारी, खाद्यान्न वितरण का समय और स्थान, तथा अपने राशन की प्राप्ति की पुष्टि कर सकते हैं।
Mera Ration 2.0 App Download Kaise Kare
Mera Ration 2.0 App को डाउनलोड करने के लिए आप सीधा नीचे डाउनलोड बटन दिया गया है उसके मदद से कर पाएंगे। या फिर आप अपना प्लेस्टोरे ओपन करिये और वंहा Mera Ration 2.0 लिखकर सर्च कर सकते हैं। उसके बाद आपको Mera Ration 2.0 App मिल जायेगा। इसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है या फिर नीचे बटन से कर लीजिये।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें ?
Mera Ration 2.0 App में आपको सबसे पहले चले जाना है यानी ओपन कर लेना है। उसके बाद आपको यंहा डैशबोर्ड में Pending Mobile Update का ऑप्शन दिखेगा आपको बस इसी पर क्लिक कर देना है और उसके बाद आपके सामने Update Mobile Number Form खुल जायेगा , आपको इसी फॉर्म को भरना होगा। उसके बाद आपके नंबर पर OTP भेजा जायेगा जिसे आपको डालकर सबमिट कर देना है। तो इस तरह से आप अपना राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे।
New Member Add in Ration Card in Hindi
यदि आप नए सदस्य को यानी नए मेंबर का नाम अपने राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हो तो आपको सबसे पहले Mera Ration 2.0 App खोलना होगा अब आपको Manage Family Details का ऑप्शन मिलेगा , आपको इसी पर क्लिक कर देना है। उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा जंहा आप अपना डिटेल भरकर सबमिट कर सकते हैं। Add New Family Details का ऑप्शन मिलेगा इसी पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके होम स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपने नए फॅमिली मेंबर का डिटेल डालना है। लास्ट में आपको सबमिट कर देना है। उसके बाद आपको एक स्लिप मिल जायेगा जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।