दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको रामधारी सिंह दिनकर जी का जीवन परिचय बतायेगे और साथ ही साथ हम रामधारी सिंह दिनकर जी की प्रमुख रचनाओं को भी बताएँगे। इस पोस्ट में हम आपको रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय का पीडीऍफ़ फाइल देंगे जिसे आप एग्जाम से एक दिन पहले पढ़कर रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय का रिविज़न कर सकते हैं।
आईये देखते हैं आखिर रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय क्या है और इसको कैसे लिखना है ?
रामधारी सिंह दिनकर जी का जीवन परिचय
रामधारी सिंह दिनकर – संछिप्त परिचय
विषय | विवरण |
---|---|
जन्म | 23 सितंबर 1908 |
जन्म स्थान | सिमरिया, बेगूसराय, बिहार |
माता | मनरूप देवी |
पिता | रवि सिंह |
मृत्यु | 24 अप्रैल 1974 |
भाषा शैली | ओजस्वी, वीर रस, राष्ट्रभक्ति से भरपूर |
प्रमुख रचनाएँ | रश्मिरथी, परशुराम की प्रतीक्षा, कुरुक्षेत्र, उर्वशी, संस्कृति के चार अध्याय |
जीवन परिचय : रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को सिमरिया, बेगूसराय (बिहार) में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। रामधारी सिंह दिनकर जी के पिता का नाम रवि सिंह वहीं माता जी का नाम मनरूप देवी था | दिनकर जी के बचपन में ही इनके पिता का निधन हो गया, जिससे उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की और बाद में पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। दिनकर जी की रचनाएँ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक परिवर्तन से प्रभावित थीं। उन्होंने अपनी कविताओं में शोषितों की पीड़ा, क्रांति की आग और राष्ट्रभक्ति की भावना को उजागर किया।
दिनकर जी का निधन 24 अप्रैल 1974 को हुआ। उनकी रचनाएँ आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं और हिंदी साहित्य में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
प्रमुख रचनाएँ : रश्मिरथी,परशुराम की प्रतीक्षा,संस्कृति के चार अध्याय इत्यादि |
Ramdhari Singh Dinkar ka Jivan Parichay Pdf Download
दोस्तों नीचे रामधारी सिंह दिनकर जी के जीवन परिचय का पीडीऍफ़ फाइल दिया गया है जिसे अआप एक क्लिक में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस पीडीऍफ़ में आपको बढ़िया सरल भाषा में लिखा हुआ नोट्स मिल जायेगा |